देश की खबरें | मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव : महापौर की एक सीट, पार्षदों की 17 सीटों पर आप को जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) को रविवार को हुए वोटों की गिनती में बेहतर परिणाम मिले हैं। पार्टी को महापौर की एक और पार्षदों की 17 सीटों पर जीत मिली है।

भोपाल, 17 जुलाई मध्यप्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) को रविवार को हुए वोटों की गिनती में बेहतर परिणाम मिले हैं। पार्टी को महापौर की एक और पार्षदों की 17 सीटों पर जीत मिली है।

सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल को जीत मिली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत को मध्य प्रदेश में पार्टी की धमाकेदार एंट्री बताते हुए आप के सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

हालांकि, इससे पहले आप लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी थी, लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी।

आप के जिन 17 पार्षदों ने जीत हासिल की है, उनमें से पांच प्रत्याशी सिंगरौली नगर निगम से जीते हैं, जबकि बाकी प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से पार्षद चुनाव जीते हैं।

आप नेता अक्षय हुंका ने बताया कि उनकी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम महापौर चुनाव जीतने के साथ-साथ इस निगम के पांच वार्डों से पार्षद चुनाव भी जीता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश की विभिन्न नगरपालिका एवं नगर परिषद से आप के 12 पार्षद भी चुनाव जीते हैं। प्रदेश में कुल मिलाकर एक महापौर और 17 पार्षद जीते हैं।

हालांकि, सिंगरौली नगर निगम में आप को बहुमत नहीं मिला, क्योंकि इसमें चुने गये कुल 45 पार्षदों में से 23 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि 12 कांग्रेस के, बहुजन समाज पार्टी के दो और तीन निर्दलीय हैं।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पार्टी के बाद ट्वीट किया, ‘‘सिंगरौली नगर निगम चुनाव परिणाम 2022 : आप की मध्य प्रदेश में धमाकेदार एंट्री।’’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में महापौर पद पर जीत हासिल करने वाली आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल, सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। मेहनत से जनता के लिए काम कीजिए। देश के हर कोने में अब जनता आम आदमी पार्टी की काम की ईमानदार राजनीति को पसंद कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\