एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण दो युवकों की मौत हो गई और चार युवक बीमार हो गये हैं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दीघ्. यह घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा की है. चंदूपुरा गांव ग्वालियर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर है.

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ग्वालियर, एक अप्रैल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण दो युवकों की मौत हो गई और चार युवक बीमार हो गये हैं. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दीघ्. यह घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा की है. चंदूपुरा गांव ग्वालियर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर है. ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, ‘‘ एक व्यक्ति की मौत तो दो दिन पहले गांव में ही हो गई थी, जबकि एक युवक की मौत बुधवार रात को अस्पताल में हुई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी चार युवक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की स्थिति में सुधार भी हो रहा है.’’

सांघी ने बताया कि यह सही है कि इन सभी की शराब पीने के बाद ही तबीयत खराब हुई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि जिस युवक की अस्पताल में मौत हुई है, उसके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है और उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- COVID-19: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में बढ़ेंगे 15,000 बेड

इसी बीच, अस्पताल में भर्ती युवकों के साथ आए गांव के पूर्व जनपद सदस्य चौधरी जबर सिंह ने बताया, ‘‘होली के मौके पर गांव के ही कुछ युवक कहीं से शराब लेकर आए थे. शराब पीने के कारण दो दिन पहले एक युवक प्रदीप परिहार की मौत गांव में ही हो गई थी और पांच लोग बीमार हो गए. इसमें से दो युवकों को आंखों से कम दिखाई देने लगा.’’

उन्होंने कहा कि सभी पांचों लोगों को तुरंत जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में लाया गया, लेकिन यहां पर विजय परिहार की मौत हो गई और चार युवक बंटी रजक, तेज सिंह जाटव, राकेश माहौर और चंद्रपाल बीमार हैं. सिंह ने बताया कि ये युवक शराब कहां से लेकर आए, इसका पता नहीं चला है.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार का आदेश- भोपाल, इंदौर समेत इन शहरों में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, महाराष्ट्र के लिए बस सेवाओं पर रहेगी रोक

मध्य प्रदेश में पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक 42 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है, जिनमें से उज्जैन जिले में 24, मुरैना जिले में 12, छतरपुर जिले में चार और ग्वालियर जिले में दो लोगों की मौत शामिल है.

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).