देश की खबरें | मध्य प्रदेश : सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई ।
रायसेन (मप्र), 22 अप्रैल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई ।
रायसेन कोतवाली थाने के निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह हादसा रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर रतनपुर गांव के पास बुधवार देर रात को हुआ।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राकेश यादव (30) एवं अभय यादव (32) के रूप में की गई है।
सिद्धू ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये दोनों सागर जिले के जैसीनगर से मोटरसाइकिल से भोपाल वापस लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

