देश की खबरें | मध्य प्रदेश : गैस बॉटलिंग प्लांट के गैस टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की घटिया तहसील स्थित ग्राम नज़रपुर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के गैस बॉटलिंग प्लांट में सफाई के दौरान बृहस्पतिवार शाम को दो मजदूर अचानक एलपीजी गैस टैंक के अंदर गिर गये, जिससे दोनों की मौत हो गई।

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 14 अक्टूबर जिले की घटिया तहसील स्थित ग्राम नज़रपुर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के गैस बॉटलिंग प्लांट में सफाई के दौरान बृहस्पतिवार शाम को दो मजदूर अचानक एलपीजी गैस टैंक के अंदर गिर गये, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटिया के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आर. के. राय ने बताया, ‘‘आईओसीएल के गैस बॉटलिंग प्लांट में सफाई के दौरान दो मजदूर राजेंद्र सिंह (30) एवं लखन सिंह (27) अचानक गैस टैंक में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि इस टैंक में घरेलू गैस (एलपीजी) था।

रॉय ने बताया कि टैंक से एलपीजी गैस निकाली जा रही है और टैंक खाली होने के बाद ही उनके शव बाहर निकाले जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है। इस संबंध में लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\