एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के श्योपुर और बैतूल जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कों और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की डूबने से मौत

श्योपुर/बैतूल, 17 जुलाई मध्यप्रदेश के श्योपुर और बैतूल जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कों और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ओछापुर थाना प्रभारी जय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्योपुर में 12 और 17 साल के दो चचेरे भाई बुधवार सुबह ओछापुर गांव में बारिश के पानी से भरी पत्थर की खदान में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि नहाते-नहाते उनमें से एक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के लिए दूसरे लड़का भी गहरे पानी में उतर गया और दोनों की डूबने से मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने गांववालों को घटना के बारे में सूचित किया और बाद में शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि बैतूल जिले के मासोद गांव में 39 वर्षीय गुड्डू कवन मंगलवार को पानी भरते समय कुएं में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में कुछ गांववालों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).