देश की खबरें | मध्य प्रदेश : सौतेली मां ने दो नाबालिग बच्चों की गला दबाकर हत्या की, शव पर चाकू से वार किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने अपने नाबालिग सौतेले बेटा-बेटी की कथित रूप से हत्या करने और शव के साथ क्रूरता करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।
दतिया (मध्य प्रदेश), 30 सितंबर जिला पुलिस ने अपने नाबालिग सौतेले बेटा-बेटी की कथित रूप से हत्या करने और शव के साथ क्रूरता करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ज्योति प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बुधवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने घर में सौतेले बच्चों... बेटे अर्णब (07) और बेटी जान्हवी (11) की हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने अलग-अलग कमरों में बच्चों का पहले गला घोंटा, बाद में उनके शव पर चाकू से कई वार किए जिससे वे खून से लथपथ हो गए। अपराध करने के बाद महिला स्थानीय हाट बाजार में खरीदारी करने चली गई। घटना का पता तब चला जब बच्चों के पिता ने घर लौटने पर उन्हें खून से लथपथ मरा हुआ देखा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच के अनुसार महिला सौतेले बच्चों को नापसंद करती थी, शायद यही अपराध का कारण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)