देश की खबरें | मध्यप्रदेश : शहडोल जिले में यात्रियों से भरी बस पलटने से एक की मौत 25 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही एक निजी बस मंगलवार की सुबह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये।
शहडोल (मप्र), 16 फरवरी उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही एक निजी बस मंगलवार की सुबह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) भविष्य भास्कर ने बताया कि लखनऊ (उत्तरप्रदेश) से कवर्धा (छत्तीसगढ़) जा रही बस शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना अंतर्गत एक नाले के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में धनुष साहू (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ के बेमेतरा पुलिस थानांतर्गत कारेसरा गांव का रहने वाला था।
भास्कर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और 25 घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर जयसिंह नगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें शहडोल स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)