देश की खबरें | मध्य प्रदेश: सिवनी जिले में लापता नाबालिग लड़की मृत पाई गई, पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से लापता आठ साल की एक बच्ची तीन दिन बाद सोमवार को मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिवनी (मप्र), 17 जुलाई , मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से लापता आठ साल की एक बच्ची तीन दिन बाद सोमवार को मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि बच्ची शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले अपने नाना को बुलाने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी जिसके बाद उसकी चिंतित मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम और ग्रामीणों ने लड़की की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।

एसपी ने कहा कि लड़की का शव आखिरकार सोमवार दोपहर को एक जंगली इलाके में मिला।

उन्होंने कहा कि शव की स्थिति और उसके कपड़ों से प्रथम दृष्टया पता चलता है कि उसके साथ या तो बलात्कार किया गया था या उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि केवल पोस्टमार्टम जांच से ही पता चलेगा कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान