देश की खबरें | मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। मंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 23 जुलाई मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। मंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।

भदौरिया ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। हालांकि, कोई लक्षण नहीं थे। हल्की सी गले में खराश थी। फिर भी एहतियात के तौर पर मैंने कल उसके लिए टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे मुझे प्राप्त हुई है।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सर्वोच्य न्यायालय का हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार, मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रात को स्वयं ही अस्पताल आकर भर्ती हो गया हूं और ईश्वर की कृपा से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’

भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक भदौरिया ने संपर्क में आए लोगों से भी जांच का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज से दुष्कर्म की कोशिश में डॉक्टर गिरफ्तार.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझसे जो हाल के दिनों में संपर्क में आये हैं, आप भी अपना कोविड टेस्ट कराएं। आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्दी ठीक होकर आऊंगा। धन्यवाद।’’

इसी बीच, चिरायु अस्पताल भोपाल के संचालक डॉ. अजय गोयंका ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हां, अरविंद सिंह भदौरिया जी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह कल रात भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए हैं और स्थिर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\