एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश स्थानीय निकाय उपचुनाव : भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वार्ड में हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। उप चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश स्थानीय निकाय उपचुनाव : भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की

भोपाल, 16 जून मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वार्ड में हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। उप चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए।

राज्य चुनाव कार्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पार्षदों के पद के लिए कुल 13 स्थानीय निकाय उपचुनाव हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा ने और छह पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 42 पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड सख्ंया 42 में भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को 436 वोटों से हराया।

जीत से उत्साहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस जीत को सरकार द्वारा "गरीबों के कल्याण" के लिए लागू की गई योजनाओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ दोनों ने उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इसके बावजूद भाजपा वार्ड के सभी बूथों पर विजयी हुई और इतिहास रचा।’’

अधिकारियों ने कहा कि उपचुनाव के लिए मतदान 13 जून को हुआ था, जबकि मतगणना शुक्रवार को हुई।

गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).