देश की खबरें | मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

भोपाल, 16 मार्च मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विनियोग विधेयक को सदन में पेश किया, जो बाद में ध्वनिमत से पारित हो गया।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अध्यक्ष गिरीश गौतम से कहा, ‘‘विधानसभा के वर्तमान सत्र के लिए निर्धारित समस्त शासकीय वित्तीय एवं अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अत: मैं प्रस्ताव करता हूं कि सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाए।’’

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनेक विधायक एवं विधानसभा के कई कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भोपाल में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में मेरी प्रार्थना है कि सदन का सत्रावसान किया जाये।

इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

यह बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे 26 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन कोरोना की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर इसे 10 दिन पहले समाप्त कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट