एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : भिंड में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी, जिससे उसपर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : भिंड में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे घायल

भिंड (मप्र), 22 जून मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी, जिससे उसपर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा रात करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 719 पर खेरिया बाग के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।

मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि सिरसी थाना क्षेत्र के निवासी उमेश राजावत अपनी पत्नी यशोदा राजावत और बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर मेहगांव की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसी समय ग्वालियर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

शर्मा ने कहा कि हादसे में उमेश और यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे कान्हा राजावत (14), शिवा राजावत (12) और बिट्टू (4) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल मेहगांव उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है।

उन्होंने कहा, "मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).