देश की खबरें | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत गंभीर, मगर नियंत्रण में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की 'हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में' है।

जियो

लखनऊ, 15 जून सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की 'हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में' है।

मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक 85 वर्षीय टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के लिए उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया।

बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और लिवर में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\