देश की खबरें | मध्य प्रदेश सरकार नौ हजार सीएम राइज स्कूल स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नौ हजार 'सीएम राइज' स्कूल स्थापित करेगी।

भोपाल, 17 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नौ हजार 'सीएम राइज' स्कूल स्थापित करेगी।

चौहान ने शाजापुर जिले के गुलाना गांव में ‘सीएम राइज’ स्कूल का उद्घाटन किया और घोषणा की कि इसका नाम प्रसिद्ध न्यायविद और समाज सुधारक बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने 'स्कूल चले हम' अभियान की शुरुआत की जो पहली बार 23 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल में आंबेडकर की मूर्ति होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गुलाना गांव को अब से गोलाना कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नौ हजार ‘सीएम राइज’ स्कूल स्थापित किए जाएंगे और इनमें 'स्मार्ट कक्षाएं' होंगी जिनके माध्यम से दिल्ली और मुंबई के शिक्षक छात्रों को पढ़ा सकेंगे।

चौहान ने कहा, "इनोवेशन(नवोन्मेष) और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए इन स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब भी स्थापित की जाएगी। स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि होंगे।’’

उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को राज्य सरकार की योजना के तहत 20 जुलाई को एक कार्यक्रम में लैपटॉप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों को साइकिल, पोशाक, मध्याह्न भोजन और स्कूटी मुहैया करा रही है और साथ ही उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड