देश की खबरें | मध्य प्रदेश : धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीहोर (मध्य प्रदेश), 13 जनवरी जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चारों आरोपियों ने करीब चार दिन पहले इछावर थाना क्षेत्र के गुराडी गांव निवासी मनोहर बंसल से संपर्क किया और कहा कि यदि वह ईसाई धर्म अपना लेता है तो उसके बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि आरोपियों ने बुधवार को फिर से बंसल को लुभाने और डराने की कोशिश की और एक फॉर्म भरने के लिए उसपर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आए।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तगराज, राजाराम मालवीय, सुनील मालवीय और तेज सिंह से पूछताछ के बाद उन्हें मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

सीहोर के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\