एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश: ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश: ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत

दमोह, 24 सितंबर मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि यह घटना अपराह्न डेढ़ से दो बजे के बीच समन्ना गांव के पास हुई।

घायल लोगों को सड़क पर बनाए गए विशेष गलियारे के जरिए जबलपुर पहुंचाया गया।

अधिकारी ने बताया, "पुलिस कर्मी और गांव के निवासी बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।"

पुलिस के अनुसार, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच परिवार के सदस्य थे और तीन नाबालिग थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक नीरज सिंह लोधी (22) नशे में था और बयान देने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान साझी गुप्ता (12), होरीलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता (50), गायत्री गुप्ता (40), आलोक गुप्ता (40), शिवा गुप्ता (13), महेंद्र गुप्ता (पांच) और गीता रानी के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).