देश की खबरें | मप्र : दमोह जिले में एसयूवी के पुल से नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत, छह घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
दमोह (मप्र), 22 अप्रैल मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)