देश की खबरें | मध्य प्रदेश : ग्वालियर में दंपत्ति, उनका बेटा अपने घर में फंदे से लटके मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को एक दंपति और उनका बेटा अपने घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ग्वालियर, 28 जनवरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को एक दंपति और उनका बेटा अपने घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि किशोर द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक ‘सुसाइड नोट’ भी मौके से मिला, जिसमें लिखा है ‘‘वह एक व्यक्ति से परेशान होकर यह कठोर कदम उठा रहा है।’’
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जितेंद्र झा (50), उनकी पत्नी त्रिवेणी झा (40) और उनका बेटा अचल झा (17)सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली कॉलोनी में रहते थे।
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने जब शनिवार शाम से परिवार को नहीं देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घर में दाखिल होने पर तीनों के शव फंदे से लटके पाए।
उन्होंने बताया कि जितेंद्र की कलाई पर किसी वस्तु से काटे जाने के निशान मिले हैं।
अधिकारी ने बताया कि घर का सभी सामान सुरक्षित पाया गया।
उन्होंने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में उस व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है, जिसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
मृतक के रिश्तेदार विनोद झा ने संवाददाताओं को बताया कि जितेंद्र रियल एस्टेट करोबारी थे और उनकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका थीं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

