जरुरी जानकारी | मप्र के मुख्यमंत्री चार दिन की जापान यात्रा पर जाएंगे, निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 28 से 31 जनवरी, 2025 के बीच टोक्यो, ओसाका और कोबे का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह वहां के निवेशकों को राज्य की क्षमता के बारे में बताएंगे और उसे एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का प्रयास करेंगे।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 28 से 31 जनवरी, 2025 के बीच टोक्यो, ओसाका और कोबे का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह वहां के निवेशकों को राज्य की क्षमता के बारे में बताएंगे और उसे एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने का प्रयास करेंगे।

अपनी आगामी यात्रा के बारे में ‘एक्स’ पर यादव ने लिखा कि वह प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने चर्चा करेंगे।

यादव ने कहा, ‘‘28 से 31 जनवरी, 2025 तक मैं प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने चर्चा करने के लिए जापान में टोक्यो, ओसाका और कोबे का दौरा करूंगा। मेरा मिशन मध्य प्रदेश में प्रचुर अवसरों को प्रदर्शित करना और इन नेताओं को जीआईएस-2025 (वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन) में भाग लेने के लिए निमंत्रण देना है।’’

इस यात्रा से भारत और जापान के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश औद्योगिक परिवर्तन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य के जापान के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं।

वर्ष 2025 को 'उद्योग और रोजगार का वर्ष' घोषित किया गया है और इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए 24 और 25 फरवरी, 2025 को भोपाल में ‘‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2025’’ आयोजित किया जाना है।

मुख्यमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा जिसमें राजेश कुमार राजोरा (मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव), राघवेंद्र कुमार सिंह (प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग), सुदाम खाड़े (सचिव और आयुक्त, जनसंपर्क विभाग) के साथ-साथ एमपी औद्योगिक विकास निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

इस यात्रा में मुख्यमंत्री जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन, यादव एडोगावा शहर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारत-जापान संबंधों को समर्पित एक रोड शो में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के अवसरों पर चर्चा होगी।

यात्रा के दूसरे दिन (29 जनवरी) यादव कई महत्वपूर्ण व्यापारिक और निवेश बैठकों में भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड