खेल की खबरें | आवेश के चार विकेट से मध्यप्रदेश ने रेलवे की पारी को 274 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आवेश खान (69 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मौजूदा चैम्पियन मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में मंगलवार को शुरुआती दिन रेलवे की टीम को पहली पारी में 87.4 ओवर में  274 रन पर आउट कर दिया।

इंदौर, 27 दिसंबर आवेश खान (69 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मौजूदा चैम्पियन मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में मंगलवार को शुरुआती दिन रेलवे की टीम को पहली पारी में 87.4 ओवर में  274 रन पर आउट कर दिया।

आवेश के अलावा सारांश जैन (50 रन पर दो विकेट), पुनीत दाते (52 रन पर दो विकेट) कुमार कार्तिकेय (57 रन पर एक विकेट) और शुभम शर्मा (आठ रन पर एक विकेट) सफलता हासिल करने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे।

रेलवे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन आवेश ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही विवेक सिंह को खाता खोले बगैर आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी। उन्होंने अपने दूसरे स्पैल में पारी के 16वें ओवर में शिवम चौधरी (21) को पवेलियन की राह दिखायी।

रेलवे के लिए कप्तान उपेन्द्र यादव ने 123 गेंद की जुझारू पारी में 61 रन बनाये। 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रमश: आकाश पांडे (नाबाद 24) और आदर्श सिंह (24) ने आखिरी विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।

ग्रुप के अन्य मैचों में अगरतला में पंजाब और त्रिपुरा के मैच में 17 ओवर का ही खेल हो सका। पंजाब की टीम ने इस दौरान एक विकेट पर 62 रन बनाये थे।

अहमदाबाद में भागमेंद्र लाठेर (नाबाद 68), अर्सलान खान (56) और गौरव पुरी (51) की अर्धशतकीय पारियों से चंडीगढ़ ने गुजरात के खिलाफ सात विकेट पर 247 रन बनाये।

विदर्भ ने नागपुर में जम्मू कश्मीर की पहली पारी को 191 रन पर समेट कर दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 58 रन बना लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट