देश की खबरें | मध्यप्रदेश: नदी में मिले तीन भाई-बहनों के शव, आत्महत्या के मामले में उनकी मां लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लापता हुए तीन भाई-बहनों --दो लड़कियों और एक लड़के के शव नदी में मिले हैं जबकि उनकी मां की तलाश जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ग्वालियर ,19 अक्टूबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लापता हुए तीन भाई-बहनों --दो लड़कियों और एक लड़के के शव नदी में मिले हैं जबकि उनकी मां की तलाश जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने बताया कि कल्याणी गांव की ममता जाटव (47) के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई।
उन्होंने बताया कि उसी दिन धूमेश्वर धाम में सिंध नदी के पास एक बैग मिला, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला।
एएसपी ने बताया कि इस नोट में महिला ने लिखा है कि वह अपने पति की प्रताड़ना के कारण अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस सुसाइड नोट के मिलने के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की और शनिवार को भावना (21), भूमिका (17) और किट्टू (14) नामक तीन लोगों के शव बरामद किए।
उन्होंने बताया कि ममता जाटव की तलाश जारी है।
उनके अनुसार ममता जाटव के पति से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

