देश की खबरें | मध्य प्रदेश: भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व विधायक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

भोपाल, दो सितंबर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व विधायक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भवर सिंह शेखावत कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में अन्य लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

रघुवंशी ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया है।

कमलनाथ ने इस अवसर पर सत्तारूढ़ भाजपा पर मध्य प्रदेश को एक भ्रष्ट राज्य में बदलने का आरोप लगाया और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी।

उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस (2018 से मार्च 2020 तक) सत्ता में थी, तब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया और कई लोक कल्याणकारी फैसले लिए गए।

सुरजेवाला ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 13 मंत्री हार गए और आगामी चुनाव में 31 मंत्री हारेंगे।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान