खेल की खबरें | शुभम और कुलदीप के शानदार प्रदर्शन से मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर बल्लेबाज शुभम शर्मा के शतक और कुलदीप सेन के चार विकेट की की मदद से मध्यप्रदेश में गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप डी के मैच में उत्तराखंड को 10 रन से हराया।

मुंबई, 17 नवंबर सीनियर बल्लेबाज शुभम शर्मा के शतक और कुलदीप सेन के चार विकेट की की मदद से मध्यप्रदेश में गुरुवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप डी के मैच में उत्तराखंड को 10 रन से हराया।

मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 276 रन बनाए। शुभम ने 110 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज यश दुबे (72) के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव (53) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

उत्तराखंड की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह ने 60 रन देकर चार विकेट लिए।

उत्तराखंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 266 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से आदित्य तारे ने 52 और स्वप्निल ने 82 रन का योगदान दिया। मध्य प्रदेश की तरफ से कुलदीप सेन ने 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट लिए।

एक अन्य मैच में पंजाब में अनमोलप्रीत सिंह के 101 रन और अभिषेक शर्मा के 89 रन की पारी की मदद से जम्मू कश्मीर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

जम्मू-कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन पर आउट हो गई। पंजाब ने यह लक्ष्य केवल 28.4 ओवर में हासिल कर दिया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने ओडिशा को 148 रन से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\