देश की खबरें | देहरादून शताब्दी में लगी आग में मध्य प्रदेश के तीरंदाज सुरक्षित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आग की चपेट में आने वाली देहरादून शताब्दी में यात्रा कर रहे मध्य प्रदेश का दस सदस्यीय तीरंदाजी दल सुरक्षित है लेकिन उनके उपकरण जलकर खाक हो गये।
नयी दिल्ली, 13 मार्च आग की चपेट में आने वाली देहरादून शताब्दी में यात्रा कर रहे मध्य प्रदेश का दस सदस्यीय तीरंदाजी दल सुरक्षित है लेकिन उनके उपकरण जलकर खाक हो गये।
उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज में देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी संख्या सी5 में शनिवार को आग लग गई।
यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी से देहरादून की ओर जा रही थी और आग लगने के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बोगियों में जगह दे दी गई।
रिकर्व महीला तीरंदाज अमेय राय ने कहा, ‘‘ आग बाथरूम के पास से तेजी से फैल गई और हमारे सभी उपकरण और सामान जल गए। शुक्र है कि हम सभी सुरक्षित हैं।’’
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने उपकरण और कपड़े की व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम एएआई अध्यक्ष अर्जुन मुंडा सर, राज्य सरकार और अन्य अधिकारियों के आभारी है कि उन्होंने हमारे लिए उपकरणों और अन्य सामानों की व्यवस्था की।’’
कोच रवि प्रधान ने कहा कि वे सभी इस घटना से सहम गए थे लेकिन हर किसी ने उनका समर्थन किया और वे टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)