एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश: मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश: मरम्मत के लिए खड़ी बस के खाई में गिरने से 10 यात्री घायल

भोपाल/नागपुर, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार को मरम्मत के लिए खड़ी एक निजी बस करोली घाट के पर्वतीय क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा, ‘‘ घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। इंदौर से अकोला (महाराष्ट्र) जा रही बस की बैटरी में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण उसके कर्मचारियों ने मरम्मत के लिए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।’’

बस को ढलाने में उतरने से रोकने के लिए पहियों के नीचे कुछ बड़े पत्थर रख दिए थे।

उन्होंने बताया कि संभवत: पत्थर खिसक गए होंगे, जिसके कारण वाहन करोली घाट में 50 फुट गहरी खाई में गिर गया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).