देश की खबरें | माधव राष्ट्रीय उद्यान को जल्द ही बाघ अभयारण्य घोषित किया जाएगा: मोहन यादव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान (एमएनपी) जल्द ही मध्यप्रदेश का नौवां बाघ अभयारण्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भोपाल, छह फरवरी शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान (एमएनपी) जल्द ही मध्यप्रदेश का नौवां बाघ अभयारण्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया को जारी एक वीडियो संदेश में यह घोषणा की।
एक अधिकारी ने बताया कि एक दिसंबर को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तकनीकी समिति ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहानी कि राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है।
एमएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा, ‘‘फिलहाल 375 वर्ग किलोमीटर में फैले एमएनपी में तीन बाघ हैं। दो शावक भी देखे गए हैं। इसके अलावा, मार्च में दो बाघ एमएनपी में लाए जाएंगे।’’
उन्होंने कहा कि उद्यान को बाघ अभयारण्य बनाने के लिए इसमें 1200 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र जोड़ा जाएगा।
वन्यजीव विशेषज्ञ अजय दुबे ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश में आठ बाघ अभयारण्य हैं, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)