देश की खबरें | ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर पर ऋचा चड्डा ने कहा, ‘‘ अनजाने में हुई चूक’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदाकारा ऋचा चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ‘‘अनजाने में हुई चूक’’ बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 15 जनवरी अदाकारा ऋचा चड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी और इसे ‘‘अनजाने में हुई चूक’’ बताया।

ऋचा की आने वाली फिल्म का एक पोस्टर पांच जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दलित समुदाय को रूढ़िबादी धारणा के तहत दिखाने की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने काफी आलोचना की थी। ऋचा पोस्टर में हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं। वहीं उस पर 'अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था।

कई लोगों ने पोस्टर ‘अनटचेबल’ (अछूत) शब्द को लेकर भी आपत्ति जतायी थी।

अदाकारा ने कहा कि फिल्म में काम करते समय उन्होंने काफी कुछ सीखा।

ऋचा ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिल्म के पहले पोस्टर की काफी आलोचना हुई, वह भी सही कारणों की वजह से... मेरे लिए वह केवल किरदार द्वारा इस्तेमाल किया गया, एक सामान था, जो कि कई लोगों को दलित समुदाय को लेकर बनी हुई रूढ़िवादी धारणा को प्रतिबिंबित करने वाला दिखा।’’

उन्होंने कहा कि तुरंत ही गलती का एहसास कर लिया गया और अगले दिन ही एक नया पोस्टर जारी किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह खेदजनक और पूरी तरह से अनजाने में हुई एक चूक थी, किसी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। हम माफी चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान