विदेश की खबरें | फ्रांस में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन के बाद मैक्रों ने सुरक्षा प्रमुख को हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों ने यह कदम सरकार में फेरबदल के तहत उठाया है जिसका लक्ष्य उनके शेष दो साल के कार्यकाल में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बाद फ्रांस में आर्थिक सुधार लाना है।

मैक्रों ने यह कदम सरकार में फेरबदल के तहत उठाया है जिसका लक्ष्य उनके शेष दो साल के कार्यकाल में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बाद फ्रांस में आर्थिक सुधार लाना है।

सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय में किया गया है जिसके पास पुलिस का प्रभार है।

यह भी पढ़े | COVID-19: कक्षाएं ऑनलाइन होने पर विदेशी छात्रों को छोड़ना होगा अमेरिका, नए दिशानिर्देश जारी.

पूर्व बजट मंत्री गेराल्ड डारमनिन को गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर की जगह लेने के लिए नामित किया गया है जो नस्ली अन्याय के खिलाफ फ्रांस में बड़े पैमाने पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच निशाने पर आ गए हैं।

फ्रांस के नये गृह मंत्री के तौर पर नामित डारमनिन बलात्कार के आरोप में प्रारंभिक जांच का सामना कर रहे हैं। हालांकि, वह इस आरोप का पुरजोर खंडन करते हैं।

यह भी पढ़े | भारत की तरह चाइनीज ऐप पर अमेरिका लगा सकता है लगाम, TikTok की परेशानी बढ़ी.

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह जांच डारमनिन की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है लेकिन वह जारी जांच पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मैक्रों ने एक आक्रामक वकील को न्याय मंत्रालय के प्रमुख के तौर पर नामित किया है जिन्होंने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज और संदिग्ध आतंकवादियों का बचाव किया था। वहीं ग्रीन पार्टी के पूर्व सांसद को शक्तिशाली पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया है।

अपने कार्यकाल में पहले प्रदर्शनों और अब वायरस संकट का सामना करने वाले 42 वर्षीय मैक्रों ने वादा किया है कि नयी सरकार “एक मकसद एवं एकजुटता” की होगी।

सरकार के पुनर्गठन में उन्होंने कुछ नये चेहरों को शामिल किया है लेकिन उनके विश्वस्त पहले की तरह सरकार में बने हुए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\