विदेश की खबरें | मैक्रों ने रात्रि भोज का न्योता देकर सऊदी शाहजादे का मान बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या के बाद सऊदी शाहजादे यूरोपीय संघ की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं, वह फ्रांस आने से पहले यूनान में रुके थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वर्ष 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या के बाद सऊदी शाहजादे यूरोपीय संघ की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं, वह फ्रांस आने से पहले यूनान में रुके थे।

मैक्रों के कार्यालय ने बृहस्पतिवार शाम की बैठक को ''वर्किंग डिनर'' बताया है। वह अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गिनी-बिसाऊ में थे।

मैक्रों दुनिया के उन दिग्गज नेताओं में से एक थे, जिन्होंने हत्या के थोड़े ही दिनों बाद शाहजादे से मुलाकात की। वर्ष 2018 में अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की तनावपूर्ण बातचीत को कैमरे ने कैद किया। तब से दोनों नेता कई बार मिल चुके हैं।

पश्चिमी खुफिया हलकों में कहा गया था कि शाहजादे मोहम्मद हत्या में शामिल थे। हालांकि शाहजादे का कहना था कि उन्हें इस ऑपरेशन की कोई जानकारी नहीं थी।

फ्रांस और अन्य यूरोपीय देश रूस से तेल और गैस आपूर्ति पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए ऊर्जा के स्रोतों को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। फ्रांस खाड़ी देशों के लिए एक प्रमुख हथियार और रक्षा आपूर्तिकर्ता भी है।

खशोगी की हत्या के बाद से शाहजादे लगातार बड़े-बड़े निवेशकों को देश की ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने तुर्की के साथ सऊदी संबंधों को भी नए तरीके से परिभाषित किया है, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्थिति के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\