जरुरी जानकारी | लुपिन ने भारत में कोविड- 19 की दवा ‘कोविहाल्ट’ को बाजार में उतारा, 49 रुपये की एक गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लुपिन ने बुधवार को कोविड- 19 के हल्के और कम गंभीर रोगियों के इलाज के लिये दवा फेविपिराविर को ‘कोविहाल्ट’ ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा है। इसकी एक गोली का मूल्य 49 रुपये रखा गया है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लुपिन ने बुधवार को कोविड- 19 के हल्के और कम गंभीर रोगियों के इलाज के लिये दवा फेविपिराविर को ‘कोविहाल्ट’ ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा है। इसकी एक गोली का मूल्य 49 रुपये रखा गया है।

लुपिन ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय जानकारी में कहा है कि फेविपिराविर को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिये भारत के औषधि महा नियंत्रक से अनुमति मिल गई है।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

इसमें कहा गया है कि कोविहाल्ट में दवा की मात्रा को प्रशासन की सुविधा को ध्यान में रखते हुये विकसित किया गया है। उसने कहा कि यह दवा 200 मिलीग्राम की गोली के रूप में 10 गोलियों की स्ट्रिप के रूप में उपलब्ध होगी। प्रत्येक गोली का दाम 49 रुपये रखा गया है।

लुपिन के भारत क्षेत्रीय फाम्र्यूलेशन (आईआरएफ) के अध्यक्ष राजीव सिब्बल ने कहा कि कंपनी को तपेटिक जैसे तेजी से फैलने वाले संक्रमण रोगों को व्यवस्थित करने के क्षेत्र में जो अनुभव है उसका लाभ वह उठा सकेगी। वह अपने मजबूत वितरण नेटवर्क और मैदानी क्षेत्र में काम करने वाले कार्यबल के बलबूते देशभर में कोविहाल्ट की पहुंच सुनिश्चित कर सकेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

इससे पहले सन फामास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भी फेविपिराविर को ‘‘फ्ल्यूगार्ड’’ ब्रांड नाम के तहत बाजार में उतारा है। उसने अपनी एक गोली की कीमत 35 रुपये रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\