एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम उप चुनाव : आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले उप चुनाव के वास्ते सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम उप चुनाव : आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

चंडीगढ़, 30 मई पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए 19 जून को होने वाले उप चुनाव के वास्ते सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आप ने लुधियाना में एक रोड शो किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आप की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा शामिल हुए।

केजरीवाल ने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2022 (विधानसभा चुनाव) में, पंजाब के लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया। किसी अन्य पार्टी को इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला था... हमने तब लुधियाना पश्चिम सीट से भी जीत हासिल की थी।’’

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट जनवरी में आप के तत्कालीन विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई है। वहीं आप द्वारा उम्मीदवार बनाए गए अरोड़ा (61) लुधियाना के उद्योगपति हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘संजीव अरोड़ा उपचुनाव के लिए हमारी पार्टी के उम्मीदवार हैं। संजीव अरोड़ा का परिचय देने की जरूरत नहीं है, पूरा लुधियाना उनके बारे में जानता है।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी के लिए उन पर कटाक्ष किया कि उनकी रगों में ‘सिंदूर’ बहता है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे मोदी जी कहते हैं कि उनकी (प्रधानमंत्री की) रगों में ‘सिंदूर’ बहता है। पता नहीं कि उनकी रगों में ‘सिंदूर’ बहता है या नहीं, लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में, लुधियाना तो बहता है।’’

कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा है, जो 2012 और 2017 में इस सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्हें 2022 के चुनाव में आप के गोगी ने 7,512 मतों के अंतर से पराजित किया था।

इससे पहले आशु ने दावा किया था कि उनकी चुनावी लड़ाई आप उम्मीदवार के खिलाफ नहीं है, बल्कि केजरीवाल के खिलाफ है, जो कथित तौर पर पिछले दरवाजे से पंजाब के रास्ते राज्यसभा जाने के लिए लड़ रहे हैं।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को होगा और मतगणना 23 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).