एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगी, परिसर सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक होटल में आग लगने की घटना के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को यहां एक कोचिंग सेंटर में आग लग गयी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगी, परिसर सील

लखनऊ, छह सितंबर उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक होटल में आग लगने की घटना के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को यहां एक कोचिंग सेंटर में आग लग गयी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

कोचिंग के विद्युत कक्ष में उस समय आग लग गई जब कक्षाएं चल रही थीं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

लखनऊ के पुलिस आयुक्‍त एसबी शिरोडकर ने पत्रकारों को बताया कि हजरगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर के इलेक्ट्रिक रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। उन्होंने कहा कि इमारत में कोचिंग में दो हॉल में कक्षाएं चल रही थीं जो सुरक्षित नहीं थी ।

बाद में, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानदंडों की कमी के कारण इमारत को सील कर दिया गया था।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में संकरी गलियों में चल रहे भीड़भाड़ वाले भवनों में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई कोचिंग सेंटर हैं और इन सभी में अग्नि सुरक्षा मानदंडों की जांच के लिए एक सर्वेक्षण किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि इसके पहले लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार को चार मंजिला होटल में आग लगने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).