देश की खबरें | एल एंड टी ने भारतीय सेना को 100वां के-9 वज्र होवित्जर तोप सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को सूरत के पास हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की विनिर्माण इकाई से 100 वें के-9 वज्र स्व-चालित होवित्जर तोप को रवाना किया।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को सूरत के पास हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की विनिर्माण इकाई से 100 वें के-9 वज्र स्व-चालित होवित्जर तोप को रवाना किया।

भारतीय सेना ने कहा कि एल एंड टी ने स्वदेश में तैयार के-9 वज्र-टी 155 मिमी स्व-चालित तोपों की 100 इकाइयों की आपूर्ति की है।

एल एंड टी ने एक बयान में कहा कि 100 वें होवित्जर तोप को रवाना किए जाने के साथ ही कंपनी ने मई 2017 में रक्षा मंत्रालय द्वारा उसे दिए गए मौजूदा ठेके के तहत सभी तोपों की आपूर्ति सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

कंपनी ने कहा कि उसने समय से पहले आपूर्ति करने के अपने रिकार्ड का बनाए रखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल जनवरी में हजीरा से 51 वें के-9 वज्र को हरी झंडी दिखाई थी।

कंपनी ने अपनी 'मेक-इन-इंडिया' पहल के तौर पर तोपों के उत्पादन के लिए सूरत के पास अपने हजीरा विनिर्माण परिसर में एक ग्रीन-फील्ड निर्माण और परीक्षण सुविधा की स्थापना की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2018 में हजीरा में 'आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स' राष्ट्र को समर्पित किया था।

एल एंड टी डिफेंस ने इस पोत के लिए वैश्विक बोली के माध्यम से करार हासिल किया था। एल एंड टी दक्षिण कोरियाई रक्षा कंपनी हन्वहा डिफेंस के साथ बोली लगाने वाली प्रमुख कंपनी थी।

एल एंड टी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी) जेडी पाटिल ने कहा कि के-9 वज्र जैसे जटिल उपकरणों के उत्पादन से भारतीय अर्थव्यवस्था में खास योगदान होता है। इससे नौकरी के नए अवसर पैदा होते हैं वहीं देश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने में खासी मदद मिलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\