जरुरी जानकारी | एलएंडटी समूह का राजस्व 1999 से 20 गुना बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हुआ : ए एम नाइक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) समूह का कारोबार 1999 के बाद से 20 गुना बढ़कर लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि मुनाफा 45 गुना बढ़ा है। वहीं शेयर की कीमत 15,000 प्रतिशत बढ़ी है। एल एंड टी के चेयरमैन एएम नाइक ने बुधवार को आखिरी बार समूह की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह कहा।
मुंबई, नौ अगस्त लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) समूह का कारोबार 1999 के बाद से 20 गुना बढ़कर लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि मुनाफा 45 गुना बढ़ा है। वहीं शेयर की कीमत 15,000 प्रतिशत बढ़ी है। एल एंड टी के चेयरमैन एएम नाइक ने बुधवार को आखिरी बार समूह की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह कहा।
साल 1999 में समूह ने आईटी और वित्तीय सेवाओं में विविधता लाते हुए अपने प्रमुख इंजीनियरिंग व्यवसाय के लिए विदेशी बाजारों में भी प्रवेश किया। इसी साल नाइक कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने।
नाइक ने यहां शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि एलएंडटी के शीर्ष पर रहने के बाद यह उनकी 25वीं वार्षिक आम बैठक थी।
साल 1965 में जूनियर इंजीनियर के रूप में शामिल होने के बाद एलएंडटी में 58 साल बिताने वाले नाइक ने कहा, यह आखिरी अवसर है जब मुझे कार्यवाही की अध्यक्षता करने का सौभाग्य मिला है।
आगामी 30 सितंबर से वह मानद चेयरमैन बन जाएंगे और 14 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इंजीनियरिंग दिग्गज के सबसे बड़े शेयरधारक एलएंडटी एम्प्लॉइज ट्रस्ट के चेयरमैन भी होंगे।
उन्होंने कहा, 1999 से 2023 के बीच समूह का राजस्व 5,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,83,000 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष 1999 में वह मुख्य कार्यकारी बने थे।
उनके अनुसार, कंपनी ने बहुत हद तक अपने दम पर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रकार की उपलब्धि बिरले ही देखने को मिलती है।
नाइक ने कहा, इसी अवधि के दौरान, कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 4,000 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 3,72,000 करोड़ रुपये हो गया, जो कि लगभग 20 प्रतिशत की संचयी वृद्ध है। शेयर की कीमत 15,000 प्रति बढ़ी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)