देश की खबरें | उपराज्यपाल ने बजट सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अगस्त 2023 से वित्त मंत्री आतिशी के पास ‘‘लंबित’’ भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की पांच रिपोर्ट के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अगस्त 2023 से वित्त मंत्री आतिशी के पास ‘‘लंबित’’ भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की पांच रिपोर्ट के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

सक्सेना ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे वित्त मंत्री को राज्य के वित्तीय लेखे-जोखे से संबंधित महत्वपूर्ण रिपोर्ट को ‘‘शीघ्रता से निपटाने’’ की सलाह दें ताकि उन्हें दिल्ली विधानसभा के जारी बजट सत्र में पेश किया जा सके।

उपराज्यपाल ने पत्र में लिखा कि सीएजी रिपोर्ट सरकार के प्रदर्शन का संवैधानिक रूप से अनिवार्य स्वतंत्र और निष्पक्ष मूल्यांकन है तथा कई मायनों में यह सरकार के वित्तीय प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए एक मार्गदर्शन दस्तावेज है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सरकार का यह दायित्व है कि वह सदन के माध्यम से अपने प्रदर्शन का वस्तुनिष्ठ विवरण लोगों के साथ साझा करे, जिससे राजस्व और खर्च का लेखा-जोखा पता चलता है। ’’

पत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) अधिनियम, 1991 की धारा 48 और संविधान के अनुच्छेद 151 का हवाला दिया गया। इस अधिनियम में रिपोर्ट को उपराज्यपाल के माध्यम से विधानसभा के समक्ष पेश करने का प्रावधान है।

पत्र में कहा गया है कि चूंकि विधानसभा का बजट सत्र जारी है, इसलिए मुख्यमंत्री वित्त मंत्री को इन महत्वपूर्ण रिपोर्ट को शीघ्रता से निपटाने करने की सलाह दें ताकि इसे सदन के समक्ष रखा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी