देश की खबरें | उपराज्यपाल सिन्हा शोपियां में आतंकियों के हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित के परिजन से मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पूरन कृष्ण भट के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की।

जम्मू, चार नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पूरन कृष्ण भट के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की।

भट की 15 अक्टूबर को शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में उनके पैतृक घर के बाहर हत्या कर दी गई थी, जहां वह अपने बागों की देखभाल के लिए गए थे। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह के साथ उपराज्यपाल ने जम्मू के मुठी में भट के आवास का दौरा किया और उनकी पत्नी स्वीटी भट और बच्चों श्रिया तथा शानू से संवेदना व्यक्त की। सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद श्री पूरन कृष्ण भट्ट जी के परिवार के सदस्यों से जम्मू में उनके आवास पर मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।’’

उपराज्यपाल ने यह भी ट्वीट किया कि प्रशासन को भट की पत्नी को स्थायी सरकारी नौकरी देने और परिवार को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया गया है। भट के रिश्तेदार ए के रैना ने संवाददाताओं से कहा कि उपराज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रैना ने कहा कि परिवार ने चौधरीगुंड से जम्मू स्थानांतरित करने के अलावा नौकरी, बच्चों के लिए शिक्षा और अनुग्रह राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल ने हमें सहयोग का आश्वासन दिया है।’’ रैना ने कहा कि प्रवासियों के रूप में परिवारों के पंजीकरण की मांग उपराज्यपाल के समक्ष उठाई गई और उन्होंने इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया।

भट की पत्नी ने कहा कि वह यह खबर सुनना चाहती हैं कि उनके पति के हत्यारे मारे गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘इससे मुझे न्याय मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले कई महीनों से बेहद डर के साये में जी रहे थे। यह डर तब सच हो गया जब आतंकवादियों ने चौधरीगुंड में मेरे घर के गेट पर मेरे पति को गोली मार दी।’’

समुदाय के सदस्यों की ‘लक्षित’ हत्याओं के बीच दक्षिण कश्मीर के एक गांव से पलायन करने वाले 13 कश्मीरी पंडित परिवारों ने सोमवार को मांग की कि प्रशासन उन्हें ‘‘प्रवासी’’ के रूप में पंजीकृत करे। कुल 43 सदस्यों वाले 13 परिवारों में से 10 शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव छोड़कर 26 अक्टूबर को जम्मू पहुंचे थे। बाकी तीन पहले ही जम्मू आ चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड