देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल, पुलिस आयुक्त ने ‘पिंक बूथ’, युवा केंद्र का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी जिले में एकीकृत सुविधा केंद्र, ‘पिंक बूथ’ और युवा केंद्र का दौरा किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी जिले में एकीकृत सुविधा केंद्र, ‘पिंक बूथ’ और युवा केंद्र का दौरा किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सक्सेना और अरोड़ा ने आईएनए मार्केट में एकीकृत सुविधा केंद्र का दौरा किया और इस पहल की सराहना की।

इन केंद्रों को दिल्ली में पुलिसकर्मियों को जनता के करीब लाने और क्षेत्र में 24 घंटे उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।

इन बूथ में ‘ई-एफआईआर कियोस्क’ होता है, जहां लोग खुद अपनी ई-प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, लापता व्यक्तियों के बारे में सूचना देने के अलावा अन्य सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ये पुलिस बूथ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और इन व्यस्त क्षेत्रों में आने वाले अन्य लोगों के लिए सहायक होंगे।’’

बाद में सक्सेना और अरोड़ा ने ग्रेटर कैलाश थाने के युवा प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।

बयान में कहा गया है कि व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने के लिए केंद्र की स्थापना की गई है, जिसके तहत युवाओं को अतिथि सत्कार और खुदरा (रिटेल) क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान