देश की खबरें | उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में आतंकी पारितंत्र को नष्ट करने के लिए कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंदरूनी क्षेत्रों एवं सीमा पर आतंकी पारितंत्र (समर्थक तंत्र) के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई पर बल देते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश में समस्या खड़ी करने की बाहरी ताकतों की निरंतर कोशिश से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है।

नगरोटा (जम्मू), 13 जून अंदरूनी क्षेत्रों एवं सीमा पर आतंकी पारितंत्र (समर्थक तंत्र) के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई पर बल देते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश में समस्या खड़ी करने की बाहरी ताकतों की निरंतर कोशिश से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है।

सिन्हा ने कहा कि सरकार की आतंकवाद से निपटने की स्पष्ट नीति ‘किसी आतंकवादी को नहीं बख्शने व किसी बेकसूर को हाथ नहीं लगाने’ की है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों एवं उनके समर्थकों को समान सजा दी जानी चाहिए।

सिन्हा ने यहां भारतीय सेना की 16वीं कोर की स्वर्ण जयंती के सिलसिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सैन्यकर्मियों से कहा, ‘‘(जम्मू कश्मीर में समस्या खड़ी करने की) बाहरी ताकतों की कोशिश लगातार चल रही है। अंदरूनी हिस्सों एवं सीमा पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों से निपटने के अलावा सैनिकों को अंदरूनी हिस्सों में उन्हें कुचलने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे पड़ोसी देश के इशारे पर समाज में विध्वंस फैलाने के प्रयास में हैं। उनसे निपटने के लिए आपको सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के अलावा अपनी क्षमता एवं सतर्कता भी बढ़ानी होगी।’’

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर प्रशासन के लिए, जो व्यक्ति किसी आतंकवादी को बंदूक थमाता है, वह उस बंदूकधारी जितना ही आतंकवादी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों को समान सजा मिलनी चाहिए क्योंकि दोनों ही मानवता के दुश्मन हैं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए कटिबद्ध है । उन्होंने एजेंसियों से इस ‘पारितंत्र’ (समर्थक तंत्र) का विनाश सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सिन्हा ने कहा, ‘‘हमारा संकल्प पूरे पारितंत्र पर हमला सुनिश्चित करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\