देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सेना के उप प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

इसके पहले वह सेना के मध्य कमान का नेतृत्व कर रहे थे। सुब्रमणि ने इस पद पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है। जनरल द्विवेदी ने रविवार को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को पश्चिमी और उत्तरी, दोनों सीमाओं पर सैन्य अभियान गतिशीलता की गहरी समझ और ज्ञान है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि वर्ष 1985 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे। उनका 37 साल से अधिक का सैन्य करिअर असाधारण और शानदार रहा है।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने संयुक्त सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (ब्रिटेन) और नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से भी पढ़ाई की है।

उनके पास लंदन स्थित ‘किंग्स कॉलेज’ से कला में परास्नातक (एमए) की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम फिल की डिग्री है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को असम में ‘ऑपरेशन राइनो’ के दौरान एक बटालियन, पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पैदल सेना ब्रिगेड और पूर्वोत्तर भारत में एक ‘ब्लैक कैट’ डिवीजन की कमान संभालने का गौरव प्राप्त है।

उन्होंने 2020 में उत्तर भारत क्षेत्र और अंबाला में प्रमुख खड़ग कोर की भी कमान संभाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now