जरुरी जानकारी | एलटी फूड्स ने चौथी तिमाही में 59.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बासमती चावल कंपनी एलटी फूड्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.38 प्रतिशत बढ़कर 59.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 26 मई बासमती चावल कंपनी एलटी फूड्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.38 प्रतिशत बढ़कर 59.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 58.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत शुद्ध आय घटकर 1,146.52 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,218.12 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च घटकर 1,058.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,132.89 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 289.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 199.30 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 4,686.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 4,172.97 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान