जरुरी जानकारी | एलटी फूड्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बासमती चावल ब्रांड 'दावत' और 'रॉयल' के मालिक एलटी फूड्स का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 150.24 करोड़ रहा।

नयी दिल्ली, 17 मई बासमती चावल ब्रांड 'दावत' और 'रॉयल' के मालिक एलटी फूड्स का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 150.24 करोड़ रहा।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 131.81 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 2,091.73 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,834.95 करोड़ रुपये थी।

खर्च इस दौरान बढ़कर 1,898.46 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में 1,685.92 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में, एलटी फूड्स का शुद्ध मुनाफा 41.35 प्रतिशत बढ़कर 597.59 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके पिछले वर्ष यह 422.75 करोड़ रुपये था।

कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में बढ़कर 7,822.05 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 6,978.81 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान