जरुरी जानकारी | एलटी फूड्स का जून तिमाही का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 155.3 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलटी फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 155.28 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई एलटी फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 155.28 करोड़ रुपये हो गया है।

बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 137.44 करोड़ रुपये था।

एलटी फूड्स लिमिटेड बासमती चावल ब्रांड- ‘दावत’ और ‘रॉयल’ की मूल कंपनी है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 16.44 प्रतिशत बढ़कर 2,070.50 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,778.07 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में एलटी फूड्स का कुल खर्च 16.54 प्रतिशत बढ़कर 1,890.30 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एलटी फूड्स की कुल आमदनी 16.72 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,088 करोड़ रुपये रही है।

इस बीच, एलटी फूड्स के बोर्ड ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एक रुपये के प्रत्येक शेयर पर 50 पैसे प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान