जरुरी जानकारी | एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट और पांच अन्य एनबीएफसी ने पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट और पांच अन्य गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को लौटा दिए हैं।

मुंबई, 11 मार्च एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट और पांच अन्य गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को लौटा दिए हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने उनका पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) रद्द कर दिया। एकीकरण, विलय, विघटन या स्वेच्छा से कामकाज समेटने के बाद ये कानूनी इकाई नहीं रही हैं।

पिछले साल दिसंबर में, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (एलटीएफएच) ने अनुषंगी कंपनियों- एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट और एलएंडटी म्यूचुअल फंड ट्रस्टी के विलय को पूरा करने की घोषणा की थी।

पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाने वाली अन्य पांच एनबीएफसी- मरुधर फूड एंड क्रेडिट लिमिटेड, क्रिएटिव इंट्रा लिमिटेड, जिनवाणी ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी, मंजूश्री फिनकैप और श्रुति फाइनेंशियल सर्विसेज हैं।

एक अन्य बयान में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने चार एनबीएफसी - निमिषा फाइनेंस इंडिया, आर.एम.बी. फाइनेंस कंपनी, सुयश फिनोवेस्ट और कामधर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड का सीओआर रद्द कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि ये चारों कंपनियां किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान का कारोबार नहीं कर सकतीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\