देश की खबरें | लेफ्टिनेंट कर्नल ने अंबाला में ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई उत्पीड़न की शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अम्बाला में एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी है । पुलिस ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी ।

अम्बाला, आठ जनवरी हरियाणा के अम्बाला में एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी है । पुलिस ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी ।

लेफ्टिनेंट कर्नल निधि धानिया ने यह शिकायत दर्ज करायी है और वह फिलहाल अम्बाला छावनी में लाइट एयर डिफेंस रेजिमेंट में तैनात हैं ।

पुलिस ने बताया कि निधि ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के पास अपने ससुर कुलदीप सिंह और सास शीला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि सैन्य अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया उन दोनों ने उसके जीवन को ‘‘नरक’’ बना दिया और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य ने ही उन्हें इस क्रूरता का सामना करने के लिए मजबूत बनाया ।

शिकायत के अनुसार धानिया की शादी संदीप कुमार से 18 अप्रैल 2018 को दोनों परिवारों की सहमति से हुयी थी ।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दहेज में बड़े उपहार नहीं मिलने के लिये उनकी सास हमेशा ताना मारती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\