देश की खबरें | दिल्ली में मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम में अबतक का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान था।
पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2022 में 25.4 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शहर में ठंडी हवाएं चलने से सोमवार को दिल्लीवासियों को सर्दी जैसा अहसास हुआ और दिन में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 76 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

