जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति जरुरी: आरबीआई लेख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में कहा गया है कि आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार और कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति सुनिश्चित करने के साथ वृहद-आर्थिक स्थिरता भी बहुत जरुरी है।

मुंबई, 17 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में कहा गया है कि आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार और कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति सुनिश्चित करने के साथ वृहद-आर्थिक स्थिरता भी बहुत जरुरी है।

आरबीआई बुलेटिन में मंगलवार को ‘स्टेट ऑफ द इकोनॉमी’ शीर्षक से प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने सुधार को समेकित किया है और ज्यादातर आर्थिक क्षेत्रों में गतिविधियां कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई हैं।

लेख के मुताबिक, ‘‘भारत कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहा है। मानवता के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश किया गया।’’

इसके अलावा डिजिटलकरण अभियान में तेजी, भारत में ‘यूनिकॉर्न’ कंपनियों की बढ़ती संख्या अर्थव्यवस्था में तेजी से आ रहे बदलाव को दर्शाती है।

लेख के अनुसार स्थायी आधार पर उच्च वृद्धि दर हासिल करने के लिए सरकार को पूंजीगत व्यय बढ़ाकर निजी निवेश को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

हालांकि आरबीआई ने यह साफ किया है कि इस लेख में व्यक्त विचार ‘लेखकों’ के हैं और कोई जरूरी नहीं है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड