देश की खबरें | प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले में एक युगल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे कुछ घंटे पहले ही युवती के पिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), पांच जुलाई राजस्थान के बूंदी जिले में एक युगल ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे कुछ घंटे पहले ही युवती के पिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केशवरायपाटन पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने सोमवार को बेटी को घर से गायब पाने के बाद उसके प्रेमी के साथ फरार होने के डर से मंगलवार को कथित तौर पर पंखे से लटक कर जान दे दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक जोड़े की पहचान बूंदी जिले के दबलाना पुलिस थाना क्षेत्र के तलेरा कस्बे के निवासी नवल किशोर गौतम(30) और ठिकरदा गांव की योगिता कंवर(20) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त दिलीप मीणा ने बताया कि नवल किशोर बूंदी की अनाज मंडी में काम करता था और योगिता के घर अकसर आता था।

केशवरायपाटन पुलिस स्टेशन के प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि प्रेमी युगल मोटरसाइकिल पर गुडला रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आ रही एक रेल के सामने कथित तौर पर कूद गया।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया।

प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

पालीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक और युवती प्रेम में थे और जान देने के लिए एक साथ ट्रेन के सामने कूदे।

उपायुक्त मीणा ने बताया कि योगिता के पिता अजय सिंह गौड़ ने समाज के डर से आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)