देश की खबरें | सुल्तानपुर में प्रेमी ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सुल्तानपुर (उप्र), 26 अप्रैल सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला निवासी दिनेश पासी का विवाह गांव से दो किमी दूर गौहानिया की रहने वाली सुनीता (35) के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था।
उन्होंने बताया कि पड़ोस के शादीशुदा डब्लू पासी का दिनेश के घर में आना-जाना था और सुनीता और डब्लू में काफी नजदीकियां थीं।
ग्रामीणों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता और डब्लू के अवैध रिश्ते में तल्खी आने लगी थी।
पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार की रात जब सुनीता का पति दिनेश अयोध्या के अरकुना गांव में अपने मामा के घर गया हुआ था, तभी डब्लू उसके घर में घुसा और फिर सुनीता और उसमें मारपीट होने लगी। इसके बाद आक्रोश में आए डब्लू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।
दिनेश ने डब्लू के विरुद्ध नामजद तहरीर पुलिस में दी है। सरिता की बेटी लक्ष्मी ने भी पुलिस को बताया कि डब्लू ने उनकी मां को मार डाला।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सावंत ने बताया कि मृतका की बेटी के बयान, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले में कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

