एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झगड़े के बाद प्रेमी ने महिला की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर शहर में प्रेमी ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झगड़े के बाद प्रेमी ने महिला की हत्या की, गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 18 जुलाई नागपुर शहर में प्रेमी ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता का शव शहर के अभय नगर इलाके में शुक्रवार शाम को एक निर्माणधीन इमारत से बरामद किया गया।

यह भी पढ़े | नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस: शिवसेना.

अजनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले 23 वर्षीय आरोपी प्रेम उर्फ सोनू पंकज गणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, “ अभय नगर इलाके के कुछ निवासियों को शुक्रवार शाम छह बजे निर्माणाधीन इमारत में एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। जांच के दौरान पता चला कि पास की बस्ती के कुछ असामाजिक तत्व इस जगह पर आते रहते थे।”

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुपवाड़ा जिले में आज नियंत्रण रेखा के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट का किया दौरा: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को गणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अधिकारी ने कहा, “उसने बताया कि वह और शताब्दी नगर की रहने वाली पीड़िता आरती भालवी (25) प्रेम संबंध में थे। शुक्रवार को शादी को लेकर उन दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उसने आरती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।”

पुलिस के अनुसार गणवीर के खिलाफ भादसं की धारा 302(हत्या) का मामला दर्ज किया गया है। उसके वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).