देश की खबरें | प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के बीना-झांसी रेल मार्ग पर बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
ललितपुर (उप्र), 18 जून जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के बीना-झांसी रेल मार्ग पर बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, युवक और युवती की पहचान कर ली गयी है। युवक पहले से ही शादीशुदा था और दोनों के बीच रिश्तेदारी थी।
ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैप्टन एम.एम. बेग ने बृहस्पतिवार को बताया, "बुधवार को खिरियामिश्र गांव के पास बीना-झांसी रेल मार्ग पर पटरी पर एक युवक और एक युवती के ट्रेन से कटे शव बरामद हुए हैं।"
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से युवक-युवती की पहचान कर ली गयी है।युवती खिरियामिश्र की रहने वाली थी वहीं युवक करारी गांव का निवासी था और पहले से शादीशुदा था।
जाखलौन पुलिस ने मृत युवक के चाचा के हवाले से बताया युवक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिश्तेदारी होने की वजह से ऐसा संभव नहीं था, इसीलिए दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया, "युवक और युवती के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और कई बिंदुओं में जांच आरंभ कर दी गयी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)